स्थिर , अस्थिर और तटस्थ साम्य ( Stable , Unstable and Neutral Equilibrium )



  1. स्थिर , अस्थिर और तटस्थ साम्य        ( Stable , Unstable and Neutral Equilibrium ) 

( i ) स्थिर साम्य ( Stable Equilibrium ) — जैसा कि स्थिर शब्द से स्पष्ट है कि यह साम्य स्थिर होगा । भले ही प्रारम्भ में कुछ परिवर्तनों के कारण साम्य टूट सकता है , परन्तु साम्य के टूटते ही कुछ ऐसी शक्तियां कार्यशील हो जाती हैं , जो प्रारम्भिक साम्य को फिर से जोड़कर ‘ पहले वाली स्थिति ' तक पहुंचा देती हैं और फिर से साम्य स्थापित हो  जाता है ।

 ( ii )अस्थिर साम्य( Unstable Equilibrium) - अस्थिर साम्य स्थिर साम्य के विपरीत है । अस्थिर साम्य में किसी प्रारम्भिक तत्व के द्वारा गड़बड़ी उत्पन्न कर दी जाती है । परिणामस्वरूप , यह तत्व साम्य को ' भंग कर देता है और निरन्तर वाधाओं के कारण दुबारा साम्य स्थापित नहीं हो सकता है । जहां प्रारम्भिक साम्य भंग हुआ नहीं वह वहीं से दूर हटता जाता है । संक्षेप में , अस्थिर साम्य में अर्थ व्यवस्था एक बार भंग होने पर पुनः अपने मूल स्थान पर नहीं लौटती , बल्कि वह किसी ' नयी साम्य - स्थिति ' को प्राप्त हो जाती है । 

( iii ) तटस्थ साम्य ( Neutral Equilibrium ) यहां तटस्थता का अभिप्राय उदासीनता से नहीं है , बल्कि तटस्थता का अभिप्राय उस दशा से है जब प्रारम्भिक साम्य भंग होकर अपनी पुरानी दशा में नहीं लौटता है , बल्कि उसी स्तर पर रुककर स्थिर हो जाता है जहां वह छूटकर पहुंचा था ।

 उपर्युक्त तीनों साम्यों के बारे में हम यह कह सकते हैं कि प्रथम प्रकार का साम्य टूटने के बाद फिर से स्थापित होकर अपनी जगह पर ज्यों - का - त्यों बना रहता है । दूसरे प्रकार का साम्य टूट जाने पर पूर्व साम्य से दूर हटता रहता है और फिर से प्रारम्भिक दशा में नहीं आता । अन्तिम साम्य प्रारम्भिक दशा से हटकर कहीं अन्यत्र स्थायी हो जाता है ।

 उदाहरण द्वारा स्पष्टीकरण -साम्य की तीनों दशाओं को एक सूत्र में बांधते हुए हम एक उदाहरण से इसकी और अधिक स्पष्ट व्याख्या कर सकते हैं ।

(1) यदि एक गिलास के अन्दर कांच की गोली को रख दिया जाय , और गोली को बार - बार हिलाया - डुलाया जाय , तो वह गिलास के पैदे में इधर से उधर चक्कर तो लगायेगी , परन्तु अन्त में अपने पूर्व स्थान पर आकर रुक जायेगी । यही दशा स्थिर साम्य की भी है । 

(2)यदि उसी गिलास को उलटकर उसके सिर में गोली को रख दिया जाय तो यह स्थिति अस्थिर साम्य की होगी , क्योंकि गोली को छूने मात्र से ही उसमें गति उत्पन्न हो जायेगी और गोली अपने स्थान पर टिक नहीं पायेगी , इस प्रकार वह जहां पहले थी वहां से हटकर अन्यत्र चली जायेगी और अपने पूर्व स्थान पर नहीं आयेगी । 

(3)यदि गोली को एक सपाट प्लेट में रखकर हिलायें - डुलायें , तो वह अपने पहले स्थान से दूर हटकर नये स्थान में स्थिर हो जायेगी । यह दशा तटस्थ साम्य की होगी ।  

       उक्त ब्याख्या को चित्र 1 से स्पष्ट किया जा सकता है:


चित्र 1 के भाग ( अ ) में गोली गिलास के तले में स्थित है । यह स्थिति स्थिर साम्य ( Stable Equilibrium ) की है । 

भाग ( ब ) में गोली गिलास के सिर पर है , यह स्थिति अस्थिर साम्य ( Unstable Equilibrium ) की होगी । यदि गोली को तनिक भी छू दिया , तो वह दायें - बायें लुढ़क जायेगी और अपने पूर्ववत् स्थान में नहीं आयेगी । 

भाग ( स ) में गोली को एक सतह पर रखा गया है । यदि गोली को हिलाया गया तो वह अपने स्थान से हटकर नये स्थान में स्थिर हो जायेगी , यह दशा तटस्थ साम्य ( Neutral Equilibrium ) की होगी । 

प्रो . पीगू ने उपर्युक्त तीनों साम्यों को एक उदाहरण से स्पष्ट किया है कि भारी पैंदी वाला जहाज ' स्थिर साम्य ' की स्थिति में होगा , एक करवट से पड़ा हुआ अण्डा तटस्थ साम्य ' की स्थिति में होगा तथा एक सिरे पर टिकाया हुआ अण्डा ' अस्थिर साम्य ' की स्थिति में होगा ।

साम्य की अवधारणा का वीडियो लिंक है, पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Comments

Popular posts from this blog

आय प्रभाव (Income Effect)

तटस्थता वक्र विश्लेषण द्वारा उपभोक्ता का सन्तुलन ( INDIFFERENCE CURVE ANALYSIS OF CONSUMER'S EQUILIBRIUM )

एंजिल वक्र ( ENGEL'S CURVE )